Calcarea Fluorica 6x Uses In Hindi दोस्तो, यह एक बायोकेमिक टिश्यू दवाईयो में से एक है। इसे हड्डियों का लक्षण (Bone Salt) कहा जाता है। इसमें 58.21 हिस्सा ‘कैल्शियम’ (चूना) पाया जाता है।

Calcarea Fluorica 6x Uses In Hindi : Homeopathic Medicine In Hindi 

Calcarea Fluorica 6x Uses In Hindi

Action of Calcarea flourica – Homeopathic Medicine In Hindi 

दोस्तो, “कैलकेरिया फ्लोरिका” मुख्य रूप से हड्डियों (bones), शिराओं (veins), ग्रंथि (Glands) पर काम करती है।

 

Mental symptoms of Calcarea flourica –

“कैलकेरिया फ्लौरिका” का रोगी बिना किसी वजह के तनाव में रहता है। उसे लगता है कि उसकी सारी सम्पति, सारी धन-दौलत बर्बाद हो जाएगी।

Also See : Eupatorium Perfoliatum In Hindi

सिर का रोग- 

नवजात बच्चे जिसके सिर पर ब्लड ट्यूमर होने पर जो कि आकार में घटते, बढ़ते रहते है। इसमे “कैलकेरिया फ्लोरिका” का उपयोग करने से काफी आराम मिलता है। बच्चे को ट्यूमर जैसे रोग से राहत मिलती है। अगर किसी भी व्यक्ति को माथे पर गाँठ, ट्यूमर हो जाए, तो वंहा पर भी “कैलकेरिया फ्लोरिका” अच्छे से काम करती है और धीरे-धीरे गाँठ को गलाकर रोगी को आराम दिलाती है इसके अलावा किसी को माथे पर चोट लग कर हड्डी में घाव हो जाए, माथा घुमड़े की तरह फूल जाए, तो वंहा पर भी “कैलकेरिया फ्लोरिका” का उपयोग करना चाहिए। जो कि अच्छे परिणाम देती है।

 

आंखों का रोग –

रोगी के आंखों के सामने आग की चिंगारीया सी उड़ती नजर आती है ओर कॉर्निया पर दाग नजर आता है और साथ मे आंखों में दर्द होता है। इस तरह के लक्षण मिलने पर “कैलकेरिया फ्लोरिका” का उपयोग करना चाहिए। अगर आंखों के लेंस का फाइबर पूरी तरह से खत्म नही हुआ हो, तो वंहा पर भी मोतियाबिंद जैसे रोग में भी अच्छे से काम करती है और रोगी की सर्जरी होने से बचा लेती है। अगर आंखों की पलको पर cyst, stye (घोरी) हो जाए तो उसके लिए भी “कैलकेरिया फ्लोरिका” बहुत ही अच्छी दवाई है।

 

दांतो का रोग –

दांत मसूड़ो से ढीले होकर हिलने लगते है। अगर खाने की कोई भी वस्तु दांतो से लगे तो दांतो में दर्द होने लगता हो, मसूड़ो में फोड़ा (Gum boils) होने पर जबड़े में कड़ापन ओर सूजन आ जाती है, रोगी की जीव फटी-फ़टी दिखाई देती है। इनमें से किसी भी संमस्या होने पर “कैलकेरिया फ्लोरिका” दवाई  बहुत ही उपयोगी दवा है।

 

गले का रोग –

गोइटर में अगर “कैलकेरिया फ्लोरिका” का सेवन करने से रोगी को आराम मिलता है इसलिए कैलकेरिया फ्लोरिका का उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा फोलिकुलर, sore throat यानी रोगी को टॉन्सिल्स में इंफेक्शन होने की वजह से सफेद दाग होकर उनमे pus भर जाती है। इसकी वजह से रोगी को गले में काफी दर्द और जलन होती है। जो कि ठंडे पानी पीने से बढ़ती है और वंही गर्म पानी पीने से कम होती है। गले के इस प्रकार की समस्या में “कैलकेरिया कार्ब” बहुत उपयोगी दवा है।

 

हाथ-पाँव का रोग –

गैंगलिओन यानी कलाई की पीछे होने वाली cyst में “कैलकेरिया फ्लोरिका” काफी अच्छी दवा है। इसके अलावा एक्सओस्टोसिस जिसे bone spur भी कहते है। इसमे हड्डी की सतह पर नई हड्डी बनने लगती है। अगर शरीर के किसी स्थान पर एक्सओस्टोसिस होने लगे जैसे- स्कैल्प पर, नवजात बच्चों की femur bone पर, हाथों की उंगलियों पर, एड़ियो पर अगर “कैलकेरिया फ्लोरिका” का उपयोग किया जाए तो धीरे-धीरे bone spur गल जाती है। जिससे रोगी सर्जरी से बच जाता है और ठीक भी हो जाता है। इसके अलावा घुटनो की बीमारी सिनोविटिस (Synovitis) में “कैलकेरिया फ्लोरिका” देने से रोगी को आराम मिलता है।

 

कमर के दर्द –

कमर दर्द में “कैलकेरिया फ्लोरिका” के उपयोग में आराम मिलता है। रोगी का कमर दर्द बैठने से बढ़ता और वही हिलने-डुलने से पहले-पहले बढ़ता है फिर बाद में कम हो जाता है। बिल्कुल rhux-tox के रोगी के समान इसलिए पहले रोगी को rhux-tox देना चाहिए। अगर रोगी को आराम नही मिले तो उसके बाद “कैलकेरिया कार्ब” 6x शक्ति देने से रोगी के कमर दर्द में आराम मिलता है।

 

स्त्री और पुरुष रोग –

स्त्रियो के स्तन में गाँठ, लम्प यानी benign tumour होने पर जो पत्थर की तरह सख्त होते है और बहुत दर्द करते है इस तरह की समस्या होने पर “कैलकेरिया कार्ब” बहुत ही अच्छी दवा है। इसके अलावा पुरषो में Hydrocele नामक रोग जिसमे अंडकोष में पानी इकट्ठा हो जाता है। जिस कारण अण्डकोष कड़ा हो जाता है और रोगी को बहुत दर्द होता है। ऐसी सारी संमस्या होने पर “कैलकेरिया फ्लोरिका” का सेवन करना चाहिए। इससे रोगी को आराम मिलता है।

 

Note : Calcarea Fluorica 6x Uses In Hindi

दोस्तों आज हमने आपको Calcarea Fluorica 6x Uses In Hindi के बारे में बताएं Homeopathic Medicine In Hindi के बारे में जानकारी दी अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी तो कृपया कमेंट सेक्शन पर अपना समर्थन दें और अगर आपको इसमें कुछ सुधार समझ आता है तो वह भी हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं हमारे अन्य ब्लॉक जिसमें Bollywood के बारे में जानकारी दी है उसकी link लिंक यह है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *